Hardware · Glass · Aluminium

हार्डवेयर और ग्लास दुकानों का billing software, Hyderabad में बना

Model code टाइप करें, बिल तैयार। Quotation, stock, बाकी पैसा और GST, सब एक जगह, आपके computer और phone पर।

  • एक बार payment, lifetime इस्तेमाल
  • हर बिल पर आपका logo
  • बिना internet भी चलता है
New invoiceSHG/26-27/0132
 Type a name or model code…
HSN 8302 · 18%
ItemQtyRateAmount
GDK-12Glass door knob · HSN 830241,0904,360
AH-220Aluminium handle 8" · HSN 830263402,040
Taxable₹0GST 18%₹0Total₹0
✓ Bill savedSave & Print

Sample items और prices.

दुकानें इसे क्यों चुनती हैं

KC Billing चुनने की चार वजहें

01

चलाने में आसान

पहले दिन से आसान

Code टाइप कीजिए, बिल देखिए, Save दबाइए। आपका staff WhatsApp चला लेता है तो यह भी चला लेगा।

02

कई devices

दुकान का हर device। कोई limit नहीं।

Counter का computer, आपका phone, staff के phone। सब पर एक ही हिसाब, और हर device का अलग charge नहीं।

03

PDF से supplier का बिल

Supplier का बिल सीधे PDF से पढ़ता है

Distributor का भेजा PDF दीजिए। हर line निकलती है, आपके items से मिलती है, और आपकी मंज़ूरी का इंतज़ार करती है। Stock और cost साथ में update होते हैं।

04

हर item की demand

बताता है क्या order करना है, और कब

हर item, हर महीना: क्या बिका, stock कितने दिन चलेगा, और कितना order करना है।

Home screen

एक screen पर पूरे दिन का हिसाब

हर सुबह यही खुलता है। न कोई report चलानी है, न total जोड़ना है।

KC Billing home screen: today's sale, money to collect, this month, and customers to remind
  1. 1आज की बिक्री, और उसमें से कितना पैसा आया
  2. 2कितना पैसा बाकी है, और कितना देर से
  3. 3देर वाले customer को एक tap में WhatsApp reminder
  4. 4Close the day: cash गिनें, UPI मिलाएँ

क्या बदलता है

तीन बातें जो दुकानदार सबसे पहले देखते हैं

Quotation से बिल, एक click में

Customer ने हाँ कहा? वही quotation GST बिल बन जाता है। दोबारा कुछ टाइप नहीं करना।

Quotations on the phone, with a Make bill button on each open quotation

एक tap। Quotation GST बिल बन जाता है।

बाकी पैसा और WhatsApp reminder

किसका कितना पैसा, कितने दिन से बाकी है, सब दिखता है। एक tap में याद दिलाएँ।

Home screen on the phone: customers to remind, each with a Remind and a Received button

एक tap। Reminder WhatsApp पर चला जाता है।

Staff का अलग login

Staff अपने PIN से बिल बनाए, पर आपकी cost और मुनाफ़ा उसे न दिखे।

मालिक को दिखता है

आज की बिक्री
₹50,263
Item की cost price
₹740
इस महीने का मुनाफ़ा
₹1,53,991

Staff को दिखता है

आज की बिक्री
₹50,263
Item की cost price
•••• छिपा हुआ
इस महीने का मुनाफ़ा
•••• छिपा हुआ

और भी है

  • Supplier के बिल से stock

    App supplier का PDF बिल पढ़कर items खुद भर देता है। कम माल की list अपने आप बनती है।

  • बिना internet भी चलता है

    Net बंद हो तो भी बिल बनते रहते हैं। दुकान के computer और आपके phone पर एक ही हिसाब।

  • A4, Tally जैसा और thermal बिल

    हर बिल पर आपका logo और letterhead। PDF सीधे WhatsApp पर।

  • CA के लिए GST summary

    Input credit, profit-loss और Excel file, एक click में।

शुरुआत कैसे होती है

Setup हम करते हैं। आप बिल बनाना शुरू करें।

  1. बताइए आप क्या बेचते हैं

    आप जो भी brands रखते हों, आपके items, codes और rates हम app में डालते हैं।

  2. दुकान का setup हम करते हैं

    दुकान का नाम, logo, बिल का format और staff के login लगा दिए जाते हैं।

  3. आप बिल बनाना शुरू करें

    App तैयार हालत में आपके computer और phone पर दिया जाता है।

सवाल

दुकानदार सबसे पहले यही पूछते हैं

यहाँ जवाब नहीं मिला? हमें message कीजिए।

क्या बिना internet चलता है?

हाँ। बिल, quotation और stock की entry बिना internet बनती है। Net आते ही सारे devices पर हिसाब बराबर हो जाता है।

किन devices पर चलता है?

Windows computer, Android phone और iPhone पर। यह app की तरह install होता है और full screen खुलता है।

मैं कई brands बेचता हूँ। क्या मेरे items इसमें होंगे?

हाँ। आप जो भी brands बेचते हों, आपकी अपनी item list app देने से पहले हम उसमें डालते हैं।

मेरा data कहाँ रहता है?

आपके अपने devices पर और आपकी दुकान के अपने cloud account में। आपके बिल, rate या मुनाफ़ा हम नहीं देखते।

क्या GST बिल बनता है?

हाँ। GST वाला और बिना GST वाला, दोनों। Customer के state के हिसाब से CGST-SGST या IGST अपने आप लगता है। CA के लिए GST summary और Excel file भी मिलती है।

कीमत क्या है?

एक बार payment कीजिए और हमेशा इस्तेमाल कीजिए, हर बिल पर आपके अपने logo के साथ। रकम आपकी दुकान और item list के size पर निर्भर है, इसलिए WhatsApp या call कीजिए। आगे के updates, और नए tax नियमों के बदलाव, अलग से charge होते हैं।

लेने से पहले देख सकता हूँ?

हाँ। Live demo खोलिए। यह बनावटी data वाली एक sample दुकान है, जिसमें आप खुलकर click कर सकते हैं।

Sample दुकान में चलता हुआ देखिए।

Demo खोलिए और चलाकर देखिए। अपनी दुकान के लिए चाहिए तो हमें message कीजिए।

WhatsApp करेंCall करें