ग्लास दुकान का billing software
ग्लास square foot में बिकता है, और लगभग हर order में cutting, polishing, transport और fitting जुड़ती है। KC Billing में यह सब एक quotation और एक बिल पर आ जाता है।

Sq ft में ग्लास
- Sq ft और running feet units। Area और प्रति sq ft rate डालिए, line का total निकल आता है।
- मोटाई और किस्म अलग-अलग item: 5 mm clear, 8 mm toughened, 12 mm toughened, mirror वगैरह, हर एक का अपना rate।
- Fittings उसी बिल पर। Patch fitting, floor spring, handle, spider fitting और shower hardware, ग्लास के साथ piece में।
- हर line पर HSN और बिल के नीचे HSN के हिसाब से tax summary।
ग्लास के साथ लगने वाले charges
- Quick charges: cutting, labour, installation, loading और transport, एक tap में।
- Quotation में खुली line। जो चाहिए टाइप कीजिए: edge polishing, hole और cut-out, site का नाप।
- Discount एक line पर या total पर।
Site के quotation
- Custom quotation। Sq ft में ग्लास, labour और transport एक ही sheet पर, आपके letterhead के साथ।
- Customer के हाँ कहते ही एक click में quotation से बिल।
- Reference की जगह: site, architect या interior designer।
- PDF सीधे WhatsApp पर, उसी screen से।
Advance और बाकी
- Order पर advance लीजिए, बिल बनते समय वह adjust हो जाता है।
- बिल पर बाकी रकम, due date के साथ।
- बाकी पैसा कितने दिन पुराना, और एक tap में WhatsApp reminder।
दुकान का बाकी काम
- Stock, purchase और ख़र्चे उसी app में।
- CA के लिए GST summary और Excel file।
- Staff के PIN, cost price और मुनाफ़ा staff से छिपा।
- बिना internet चलता है, computer और phone पर।
अक्सर पूछे जाते हैं
सवाल
क्या चौड़ाई और ऊँचाई से sq ft अपने आप निकलता है?
आप sq ft में area और rate डालते हैं, रकम app निकालता है। आप नाप कैसे लेते और round करते हैं, बताइए, हम items उसी हिसाब से लगा देंगे।
क्या एक quotation में ग्लास, hardware और labour साथ आ सकते हैं?
हाँ। Custom quotation में item की line और खुली line दोनों आती हैं, तो ग्लास, fittings, labour और transport एक sheet पर रहते हैं।
क्या बिल पर advance दिखेगा?
हाँ। बिल पर मिली हुई रकम और बाकी रकम दोनों दिखती हैं।
Payment कैसे होता है?
एक बार payment कीजिए और हमेशा इस्तेमाल कीजिए। आगे के updates, और नए tax नियमों के बदलाव, अलग से charge होते हैं। अपनी दुकान की रकम जानने के लिए message कीजिए।
Sample दुकान में चलता हुआ देखिए।
Demo खोलिए और चलाकर देखिए। अपनी दुकान के लिए चाहिए तो हमें message कीजिए।